रुपईडीहा बहराइच। भारत नेपाल सीमावर्ती कस्बा रुपईडीहा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा मिठाई खिलाकर खुशी मनाया। एवं वृक्षारोपण कर विश्व पर्यावरण दिवस पर लोगों को जागरूक किया।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन के शुभ अवसर पर कार्यकर्ताओ को मिठाई खिलाकर खुशी जताई एव वृक्षारोपण कर विश्व पर्यावरण दिवस पर लोगो को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 50वें जन्मदिन पर उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीघार्यु की कामना की। विशिष्ट अतिथि बीजेपी मंडल अध्यक्ष अजय मिश्र ने हनुमान सरोवर परिसर में पौधरोपण करते हुए उपस्थित जनों को संबोधन में कहा कि उत्तर प्रदेश के निर्माण में पूरी शक्ति और युक्ति से जुटे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को जन्मदिवस की अनंत शुभकामनाएं। प्रदेश की जनता के कल्याण और विकास के लिए वे समर्पित भाव से निरंतर परिश्रम कर रहे हैं। ईश्वर उन्हें स्वस्थ रखे और दीर्घायु करे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष भीमसेन मिश्रा ने योगी महाराज के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी महराज को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई। उनके नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। मैं उनके लंबे और स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं । हनुमान सरोवर परिसर में बीजेपी के सभी संगठन पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया गया कि प्रदेश में खुशहाली तथा समरसता पूर्ण जीवन हो,मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश देश का सबसे समृद्ध शाली प्रदेश हो। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अच्छे स्वास्थ्य तथा कुशल नेतृत्व के लिए कामना की गई। इस मौके पर पहलाद वर्मा,सर्वेश मिश्रा,पंकज कश्यप,योगेश पांडे,विजय सिंह,अमित मदेशिया,जगदीश कौशल,कृष्ण कुमार वर्मा,राजकुमार वर्मा,मनोज कश्यप,विशाल शुक्ला,शिव कुमार वर्मा, सीताराम वर्मा,मनीष साहू,मंडल अध्यक्ष नानपारा छत्रपाल, मंडल अध्यक्ष रजवापुर आदर्श श्रीवास्तव,प्रेम कुमार, खेमराज,संतोष वर्मा,रतन अग्रवाल व कस्बे के कमल मदेशिया,शेर सिंह कसौधन,संजय कुमार सहित कस्बे के अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






