Breaking News

आवश्यकता है “बेखौफ खबर” हिन्दी वेब न्यूज़ चैनल को रिपोटर्स और विज्ञापन प्रतिनिधियों की इच्छुक व्यक्ति जुड़ने के लिए सम्पर्क करे –Email : [email protected] , [email protected] whatsapp : 9451304748 * निःशुल्क ज्वाइनिंग शुरू * १- आपको मिलेगा खबरों को तुरंत लाइव करने के लिए user id /password * २- आपकी बेस्ट रिपोर्ट पर मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ३- आपकी रिपोर्ट पर दर्शक हिट्स के अनुसार भी मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ४- आपकी रिपोर्ट पर होगा आपका फोटो और नाम *५- विज्ञापन पर मिलेगा 50 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि *जल्द ही आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर होंगी हमारी टीम की “स्पेशल रिपोर्ट”

Monday, September 7, 2026 12:59:21 PM

वीडियो देखें

बन्दियों की मौत में आज प्रस्तुत किये जा सकते हैं साक्ष्य

बन्दियों की मौत में आज प्रस्तुत किये जा सकते हैं साक्ष्य

बहराइच 05 जून। अपराध संख्या 613/17, अन्तर्गत धारा-302, भा.द.सं. थाना नवाबगंज, जनपद बहराइच के वाद में निरूद्ध विचाराधीन बन्दी बुधई पुत्र सुमई वर्मा आयु 50 वर्ष नि. ग्राम रामनगर सेमरा, थाना नवाबगंज, बहराइच की मृत्यु 26 अगस्त 2021 को अपरान्ह 04ः30 बजे जिला चिकित्सालय, बहराइच में उपचार के दौरान हो गई थी। इसी प्रकार मुकदमा अपराध सं. 08/2009, धारा 302/149, 307/149, 148 भा.द.सं. थाना को. देहात, जनपद बहराइच के वाद में निरूद्ध सिद्धदोष/विचाराधीन बन्दी अलीम पुत्र गुलाम अली आयु 44 वर्ष, नि. ग्राम प्रेमदास कुट्टी बाज़ार, थाना रानीपुर, जनपद बहराइच की मृत्यु 19 सितम्बर 2021 को सांयकाल लगभग 05ः00 बजे के.जी.एम.यू. लखनऊ में उपचार के दौरान हो गयी थी। जिसकी न्यायिक जॉच न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट, बहराइच द्वारा की जा रही है।

यह जानकारी देते हुए जॉच अधिकारी/न्यायिक मजिस्ट्रेट, बहराइच अविरल सिंह ने बताया कि बन्दियों की मौत के बाबत यदि किसी व्यक्ति को कोई साक्ष्य अथवा प्रलेख प्रस्तुत करना हो तो वह 06 जून 2022 को न्यायिक मजिस्ट्रेट, बहराइच के न्यायालय में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर प्रस्तुत कर सकते हैं।

व्हाट्सएप पर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *