नेपालगंजरोड बहराइच (एसएनबी) रुपईडीहा थाना पर समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस मौके पर सम्बन्धित राजस्व व पुलिस विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक श्रीधर पाठक ने फरियादियों की समस्याओं सुनी। और त्वरित निस्तारण हेतु सम्बन्धित पुलिस कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि महिलाओं की अधिक समस्याओं को देखते हुए थाना परिसर में ही है मिशन शक्ति के तहत महिला डेस्क भी बनाया गया है। जिस पर किसी भी प्रकार की पीड़ित महिला अपनी शिकायत दर्ज करा सकती है। उन्होंने महिलाओं को महिला हेल्पलाइन नंबर 1090,डायल 112 आदि नम्बरो के बारे में भी बताया।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






