Breaking News

आवश्यकता है “बेखौफ खबर” हिन्दी वेब न्यूज़ चैनल को रिपोटर्स और विज्ञापन प्रतिनिधियों की इच्छुक व्यक्ति जुड़ने के लिए सम्पर्क करे –Email : [email protected] , [email protected] whatsapp : 9451304748 * निःशुल्क ज्वाइनिंग शुरू * १- आपको मिलेगा खबरों को तुरंत लाइव करने के लिए user id /password * २- आपकी बेस्ट रिपोर्ट पर मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ३- आपकी रिपोर्ट पर दर्शक हिट्स के अनुसार भी मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ४- आपकी रिपोर्ट पर होगा आपका फोटो और नाम *५- विज्ञापन पर मिलेगा 50 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि *जल्द ही आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर होंगी हमारी टीम की “स्पेशल रिपोर्ट”

Monday, September 7, 2026 12:07:34 PM

वीडियो देखें

अमृत योग सप्ताह का जनपद में हुआ शुभारम्भ

अमृत योग सप्ताह का जनपद में हुआ शुभारम्भ

बहराइच 14 जून। अष्टम अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2022 के उपलक्ष्य में जनपद में 14 से 20 जून 2022 तक आयोजित होने वाले अमृत योग सप्ताह का विधान परिषद सदस्य डा. प्रज्ञा त्रिपाठी व विधायक नानपारा राम निवास वर्मा द्वारा इन्दिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम में दीप प्रज्वलित कर शुभारम्भ किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्राथमिक विद्यालय अजीजपुर के छात्र-छात्राओं द्वारा देश भक्ति गीत भी प्रस्तुत किया गया।

शुभारम्भ के उपरान्त अपर जिलाधिकारी मनोज, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एस.के. सिंह, परियोजना अधिकारी डूडा संजय सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अजय कुमार, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद बहराइच डॉ० दुर्गेश्वर त्रिपाठी, जिला क्रीडाधिकारी नीरज मिश्र, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ अशोक पाण्डेय ‘गुलशन’ जिला होम्योपैथिक अधिकारी, पियूष नायक, गायत्री परिवार के पदाधिकारी, शिक्षक, खिलाड़ी सहित अन्य लोगों द्वारा भारी संख्या में कॉमन योगा प्रोटोकाल के अनुरुप योग प्रशिक्षकों के निर्देशन में योगाभ्यास किया गया। इसी प्रकार जनपद के ग्राम पंचायतों, न्याय पंचायतों, स्थानीय निकायों एवं नगर पालिका परिषदों के वार्डाे में भी योग प्रोटोकाल के अनुसार योगाभ्यास किया गया। कार्यक्रम के उपरान्त क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ पाण्डेय द्वारा आये हुए सभी लोगों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

व्हाट्सएप पर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *