बरामद स्मैक की अन्तर्राष्ट्रीय कीमत करीब 50 लाख रुपये
दिनांकः 17.06.2022
थाना- मोतीपुर, जनपद बहराइच
बहराइच : श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बहराइच द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी के सम्बन्ध में चलाये जा रहे सघन चेकिंग अभियान के सम्बन्ध में दिये गये निर्देश के क्रम में श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय (ग्रामीण) श्री अशोक कुमार व श्रीमान क्षेत्राधिकारी महोदय मिहीपुरवा श्री जंग बहादुर यादव के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियो की रोकथाम जुर्म जरायम को रोकने हेतु मुझ प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में गठित (संयुक्त टीम) पुलिस व एसएसबी के द्वारा दिनांक 17.06.2022 को समय 19.30 बजे थाना क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम बस्थनवा ग्राम के पास से संदिग्ध व्यक्ति व वाहन चेकिंग के दौरान अभियुक्त 1.चाँदबाबू पुत्र लड्डन निवासी सोहनी अचकवा बलईगाँव थाना मोतीपुर जनपद बहराइच 2. राजबाबू पुत्र लड्डन निवासी सोहनी अचकवा बलईगाँव थाना मोतीपुर जनपद बहराइच व 3. इमरान पुत्र मैकू निवासी बस्थनवा थाना मोतीपुर जनपद बहराइच को मय 40 ग्राम स्मैक क्रमशः (10,15 व 15 ग्राम) के साथ गिरफ्तार कर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 301/22 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट बनाम चाँदबाबू,मु0अ0सं0 302/22 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट बनाम राजबाबू व मु0अ0सं0 303/22 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट बनाम इमरान पंजीकृत कर अभियुक्त गण को न्यायिक हिरासत में भेजा गया। बरामद स्मैक की अंतर्राष्ट्रीय मार्केट में कीमत करीब 50 लाख रूपये है।
अभियुक्त का नाम पताः-
1. चाँदबाबू पुत्र लड्डन निवासी सोहनी अचकवा बलईगाँव थाना मोतीपुर जनपद बहराइच
2. राजबाबू पुत्र लड्डन निवासी सोहनी अचकवा बलईगाँव थाना मोतीपुर जनपद बहराइच
3. इमरान पुत्र मैकू निवासी बस्थनवा थाना मोतीपुर जनपद बहराइच
गिरफ्तारी टीमः-
1.उ0नि0 विपिन कुमार सिंह
2.हे0का0 जान मोहम्मद
3.कां0 मुकेश कुमार मौर्या
4. AC अशोक कुमार कुन्दू मय हमराह एसएसबी बल ई कम्पनी 59 BN
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






