बहराइच 28 जून। मा0 मंत्री श्रम, सेवायोजन एवं समन्वय विभाग, उ.प्र. श्री अनिल राजभर ने जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र के साथ बहराइच नगर की मलिन बस्ती शिवनगर दसईपुरवा वार्ड नं. 01 का निरीक्षण कर साफ-सफाई व अन्य व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया। मलिन बस्ती के निरीक्षण के दौरान मा. मंत्री श्री राजभर ने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अन्तर्गत श्रीमती नीलम, संगीता, उर्मिला, बीना, कोयली, मंजू, कृष्णा, सुशीला, पुष्पा, आशा देवी, नीलम पत्नी हनुमान प्रसाद, सुधा देवी, सुमित्रा देवी सहित अन्य लाभार्थियों के आवासों का निरीक्षण कर आवश्यक जानकारी प्राप्त की। श्री राजभर ने लाभार्थियों से संवाद कर उन्हें प्राप्त होने वाली अन्य सुविधाओं के बारे में भी फीड बैक प्राप्त किया।
इस अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी अवधेष कुमार मिश्रा, नगर मजिस्ट्रेट ज्योति राय, उप जिलाधिकारी सुभाष सिंह धामी, जिला विकास अधिकारी राजेश कुमार मिश्र, अधि.अधि. नगर पालिका परिषद बहराइच दुर्गेश्वर त्रिपाठी, पी.ओ. डूडा संजय कुमार सिंह, नायब तहसीलदार हबीबुर्रहमान सहित अन्य सम्बन्धित मौलूद रहे।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






