बहराइच 29 जून। जिला उद्यान अधिकारी पारसनाथ ने बताया कि अवध शिल्प ग्राम, अवध विहार योजना, सेक्टर-9, अमर शहीद पथ, लखनऊ में 04 से 07 जुलाई 2022 तक ‘‘उ.प्र. आम महोत्सव-2022’’ का आयोजन किया जा रहा है। जिला उद्यान अधिकारी ने बताया 04 जुलाई को मा. मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा 04 जुलाई उ.प्र. आम महोत्सव का शुभारम्भ किया जायेगा जबकि 07 जुलाई को मा. राज्यपाल महोदया आम महोत्सव का समापन करेंगी।
जिला उद्यान अधिकारी ने बताया कि आम महोत्सव-2022 में प्रतिभाग करने हेतु इच्छुक कृषक नाम, पता, मोबाइल नम्बर, फोटो एवं पहचान पत्र के साथ उनके कार्यालय से सम्पर्क कर सकते हैं। जिससे कृषकों का पंजीकरण कराते हुए प्रदर्शनी हेतु स्टाल आरिक्षित कराया जा सके। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले कृषकों को प्रत्येक प्रजाति के 07 अदद आम स्टाल पर लगाने हेतु ले जाने होंगे। आम महोत्सव 2022 की जानकारी हेतु जिला उद्यान अधिकारी, बहराइच के मो.न. 9411947376 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






