बहराइच 06 जुलाई। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की प्रेरणा एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के निर्देश पर वर्षा काल 2022 में प्रदेश में चरणबध्य रूप से 35 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जनपद के लिए आंवटित 71 लाख 57 हजार 622 पौधरोपण लक्ष्य के सापेक्ष शत प्रतिशत पौधरोपण को सुनिश्चित कराये जाने के क्रम में वृक्षारोपण अभियान के दूसरे दिन जनपद में लक्ष्य के दो गुना से अधिक 10 लाख 09 हजार 223 पौधे किये गये। इस प्रकार जनपद में अब तक 61 लाख 49 हजार 718 पौधे रोपित किये गये है।
प्रभागीय वनाधिकारी बहराइच मनीष सिंह ने बताया कि विकास खण्ड फखरपुर के ग्राम अचौलियां में एमएलसी डॉ प्रज्ञा त्रिपाठी के नेतृत्व में महिलाओं द्वारा 02 हजार 750 पौधे रोपित किये गये। यहां पर शहजन, अर्जुन, आंवला, करौदा, नेबू, जामुन, नीम व कदम इत्यादि प्रजाति के औषधीय पौधों का रोपण किया गया। इन पौधों की विशेषता यह है कि महिलाओं एवं बच्चों की कुपोषण की समस्या को दूर करने में सहायक होगें।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






