व्यापारियों व जनता को उमस भरी गर्मी से राहत*
रिपोर्ट : वसीम अहमद
रुपईडीहा बहराइच। भारत नेपाल सीमावर्ती तराई क्षेत्रों में बुधवार की सुबह लगभग 7,30 बजे शुरू हुई बारिश शाम तक होती रही। इस बारिश से किसानों के मुरझाए चेहरे खिल उठे। तथा भीषण उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। बारिश न होने से व्यापारियों से लेकर आम जनता गर्मी से त्रस्त हो चुके थे। मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा, चर्च व आदि देवी देवताओं के स्थानों पर पूजा अर्चना व दुआएं मांगी जा रही थी।
ब्लॉक नवाबगंज कृषि बाहुल्य सीमावर्ती क्षेत्र के पचपकरी,निधिनगर पोखरा,गोकुलपुर सहाबा करीम गांव,रंजीतबोझा, बक्सीगांव शिवपुर मोहनिया, निबिया, मनवरिया, लक्ष्मणपुर, नरैनापुर, रुपईडीहा गांव आदि क्षेत्रों के किसान लम्बे समय से बारिश होने का इंतजार कर रहे थे। इस क्षेत्र के किसान पम्पिंग सेट से किसी तरह धान की रोपाई कराई थी। वह अब पानी के अभाव में सूखने लगी थी। क्षेत्र में कुछ ऐसे भी गरीब किसान हैं। जिनके पास पम्पिंग सेट के संसाधन नहीं हैं वह अभी तक धान की नर्सरी भी नहीं लगा पाये थे। धान के अलावा खरीफ की अन्य फसलों की बुआई भी नहीं हो पा रही थी। इधर कई दिनों से आसमान पर
धने बादल उठते थे परन्तु हवा के तेज़ झोंको से बादल उड़ जाते। क्षेत्र के किसान बारिश न होने से काफी दु:खी हो चुके थे। आज हुई बारिश से किसानों में खुशी की लहर दौड़ गई।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






