Breaking News

आवश्यकता है “बेखौफ खबर” हिन्दी वेब न्यूज़ चैनल को रिपोटर्स और विज्ञापन प्रतिनिधियों की इच्छुक व्यक्ति जुड़ने के लिए सम्पर्क करे –Email : [email protected] , [email protected] whatsapp : 9451304748 * निःशुल्क ज्वाइनिंग शुरू * १- आपको मिलेगा खबरों को तुरंत लाइव करने के लिए user id /password * २- आपकी बेस्ट रिपोर्ट पर मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ३- आपकी रिपोर्ट पर दर्शक हिट्स के अनुसार भी मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ४- आपकी रिपोर्ट पर होगा आपका फोटो और नाम *५- विज्ञापन पर मिलेगा 50 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि *जल्द ही आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर होंगी हमारी टीम की “स्पेशल रिपोर्ट”

Tuesday, June 9, 2026 11:08:34 PM

वीडियो देखें

कानून एवं शान्ति व्यवस्था के लिए भ्रमणशील रहे डीएम व एसएसपी कैसरगंज में कावड़ यात्रियों को वितरित किया प्रसाद

कानून एवं शान्ति व्यवस्था के लिए भ्रमणशील रहे डीएम व एसएसपी  कैसरगंज में कावड़ यात्रियों को वितरित किया प्रसाद
_____________ से स्वतंत्र पत्रकार _____________ की रिपोर्ट

बहराइच 25 जुलाई। श्रावण मास के द्वितीय सोमवार को कांवड यात्रा के दौरान जिले में कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाये रखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी निरन्तर भ्रमणशील रहे। डीएम व एसएसपी ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान कैसरगंज में कावंडियों के लिए स्थापित किये गये शिविर की व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया तथा कांवड़ यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं को अपने हाथों से प्रसाद, पानी व बिस्किट इत्यादि का वितरण भी किया।

उल्लेखनीय है कि क्षेत्र भ्रमण के दौरान डीएम व एसएसपी ने घाघराघाट स्थित शिविर का भी निरीक्षण किया तथा कावड़ यात्रियों की सुविधा के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायज़ा लेते हुए मौके पर मौजूद अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये। डीएम व एसएसपी द्वारा पुलिस व प्रशानिक अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि निरन्तर भ्रमणशील रहकर यह सुनिश्चित करें कावंड़ियों को किसी प्रकार की कोई असुविधा न होने पाये।

व्हाट्सएप पर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *