राख के उड़ने से फैल रही सांस की बीमारियां
गर्म राख की चपेट में आने झुलस रहे मवेशी व लोग
राहगीरों का निकलना व आसपास के लोगों का रहना दुश्वार
फखरपुर, बहराइच। पारले चीनी के व्यालर से निकली गर्म राख को बहराइच-लखनऊ मार्ग पर इंडियन बैंक के बगल में फेंक दिया गया। जिससे एक व्यक्ति बुरी तरह झुलस गया। थाना फखरपुर क्षेत्र के ग्राम कोठवल कला निवासी मल्लन पुत्र कर्ता लघुशंका करने लगा। जो पड़ी गर्म में गिर गया। चीखने चिल्लाने पर आसपास के लोग दौड़ कर उन्हें निकालते तब तक शरीर के नीचे का हिस्सा हाथ पैर बुरी तरह झुलस गया। घटना की सूचना 112 नं. पुलिस को दी गई। आसपास के लोग व पुलिसकर्मियों ने इलाज के लिए तत्काल समुदाय केंद्र फखरपुर ले गए। जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रिफर कर दिया। झुलसे व्यक्ति के परिजनों ने घटना की तहरीर फखरपुर थाने में दी है। पारले चीनी मिल द्वारा निकली गर्म राख को आसपास के जगहों में फेंक दिया जाता है। जिससे आसपास के लोग व मवेशी झुलस जाते है। हवा के चलने से राख आसपास के क्षेत्रों में फैलती है। जिससे लोगों का जीना दुश्वार हो गया है। राख के चलते लोगों में सांस की बीमारियां फैल रही है। हवा के चलने से राख आने जाने वाले राहगीरों के ऊपर पड़ती है। जिससे कपड़े खराब हो जाते है व राख आंख, नाक व कान में घुस जाती है।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






