रिपोर्ट : वसीम अहमद
नेपालगंजरोड बहराइच (एसएनबी) नेपालगंज जमुनहा पुलिस ने दो स्मैक तस्करों को स्मैक के साथ उस समय गिरफ्तार कर लिया जब यह दोनों बाइक से रुपईडीहा से नेपालगंज जा रहे थे। जमुनहा पुलिस कार्यालय के प्रभारी वरिष्ठ पुलिस उप निरीक्षक माधव रिजाल ने बताया कि कोहलपुर नगर पालिका वार्ड नंबर 10 के दीपेश सुनाम (परियार) और कोहलपुर नगर पालिका वार्ड नंबर 7 के नारायण बुढा को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि एक ब्लैक कलर की बाइक नम्बर भे 3 प 2762 पर रुपईडीहा की ओर से आ रहे दोनों लोगों की संदिग्ध गतिविधि को देखकर उनकी बाइक को चेक किया गया। इस बाइक के शीशे के नीचे छिपाकर ले जा रहे स्मैक को बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि पकड़े गए दोनों तस्करों से पूछताछ की जा रही है। इसके बाद आवश्यक कार्रवाई के लिए जिला पुलिस कार्यालय नेपालगंज भेज दिया जायेगा।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






