रिपोर्ट : वसीम अहमद
रुपईडीहा बहराइच। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर पर ध्वजारोहण के लिए आम लोगों को जागरूक करने के लिए भारत नेपाल सीमावर्ती रुपईडीहा कस्बे में विभिन्न विभाग संघ संस्थाओं के द्वारा निरंतर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। शनिवार को रुपईडीहा कस्बे में जागरूकता रैलियां निकाली गयी, जिसमें भारी संख्या में पुलिस टीम,एसएसबी के जवान, पीआरडी के सौकडों जवान व अन्य लोगों शामिल रहे। एएसपी ग्रामीण अशोक कुमार व उपजिलाधिकारी नानपारा अजीत कुमार परेश के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा रुपईडीहा थाने से निकाली गयी। यह भव्य तिरंगा यात्रा थाना परिसर से शुरू होकर मुख्य हाईवे से सेन्ट्रल बैंक चौराहा होते हुए चकिया रोड चौराहा से पुनः रुपईडीहा थाने पर समापन किया गया। इस तिरंगा यात्रा में रुपईडीहा थाने के समस्त पुलिस के जवान भारत माता की जय, वन्देमातरम के नारो का उदघोष करते हुए चल रहे थे। शासन के निर्देशानुसार स्वातन्त्रा दिवस की 75वीं वर्ष गांठ पर हर घर तिरंगा के तहत निकाली गयी थी। इस तिरंगा यात्रा में, क्षेत्राधिकारी नानपारा डा0 जंग बहादुर यादव,थाना प्रभारी निरीक्षक रुपईडीहा श्रीधर पाठक समस्त स्टाफ, ग्राम प्रधान हाजी अब्दुल कलीम, व एसएसबी के अधिकारी व जवान भी शामिल रहे।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






