Breaking News

आवश्यकता है “बेखौफ खबर” हिन्दी वेब न्यूज़ चैनल को रिपोटर्स और विज्ञापन प्रतिनिधियों की इच्छुक व्यक्ति जुड़ने के लिए सम्पर्क करे –Email : [email protected] , [email protected] whatsapp : 9451304748 * निःशुल्क ज्वाइनिंग शुरू * १- आपको मिलेगा खबरों को तुरंत लाइव करने के लिए user id /password * २- आपकी बेस्ट रिपोर्ट पर मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ३- आपकी रिपोर्ट पर दर्शक हिट्स के अनुसार भी मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ४- आपकी रिपोर्ट पर होगा आपका फोटो और नाम *५- विज्ञापन पर मिलेगा 50 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि *जल्द ही आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर होंगी हमारी टीम की “स्पेशल रिपोर्ट”

Saturday, October 24, 2026 10:18:25 AM

वीडियो देखें

सम्पूर्ण समाधान दिवस में महिला दिव्यांग को सम्मान के साथ मिला न्याय कुर्सी पर बैठा कर डीएम ने सुनी फरियाद, तत्काल हस्तगत कराया राशनकार्ड

सम्पूर्ण समाधान दिवस में महिला दिव्यांग को सम्मान के साथ मिला न्याय  कुर्सी पर बैठा कर डीएम ने सुनी फरियाद, तत्काल हस्तगत कराया राशनकार्ड
_____________ से स्वतंत्र पत्रकार _____________ की रिपोर्ट

बहराइच 20 अगस्त। तहसील कैसरगंज में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में ब्लाक कैसरगंज अन्तर्गत ग्राम रूकनापुर निवासिनी श्रीमती पार्वती पत्नी कौशल ने जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र के समक्ष उपस्थित होकर बताया कि उसके पास राशन कार्ड उपलब्ध न होने से वह प्रदेश सरकार की खाद्यान्न वितरण योजना का लाभ प्राप्त करने से वंचित है। डीएम डॉ. चन्द्र ने दिव्यांग फरियादी को अपने समक्ष कुर्सी पर बैठाया तथा जिला पूर्ति अधिकारी को तत्काल बुलाकर निर्देश दिया कि श्रीमती पार्वती को तत्काल राशन कार्ड निर्गत किया जाये। सम्पूर्ण समाधान दिवस में ही आपूर्ति विभाग द्वारा तैयार किये गये राशन कार्ड को डीएम डॉ. चन्द्र ने फरिदायी को सौंप दिया। जबकि विभाग द्वारा दिव्याग पार्वती को अनुमन्य खाद्यान्न भी उपलब्ध करा दिया गया।  

व्हाट्सएप पर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *