रिपोर्ट : रियाज अहमद
पयागपुर बहराइच। देश के प्रथम प्रधानमंत्री तथा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी के चार बार अध्यक्ष रहे महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित जवाहरलाल नेहरू जी के 60वें पुण्यतिथि पर आज जिला कांग्रेस सेवादल के तत्वावधान में लोकतंत्र एवं संविधान बचाओ संकल्प सभा का आयोजन नगर पंचायत अध्यक्ष बंटू रावत के प्रतिष्ठान पर रमेश चन्द्र मिश्र के अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिसमें उपस्थित सभी कांग्रेस जनों ने पंडित नेहरू जी के कृतित्व एवं ब्यक्तित्व पर चर्चा करते हुए उन्हें सप्रेम नमन् किया। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव तथा प्रशिक्षक विनय सिंह ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू जी सिर्फ भारत के ही नही बल्कि सम्पूर्ण विश्व के प्रकाश स्तंभ थे। उन्होंने 14अगस्त 1947की रात संविधान सभा को संबोधित करते हुए कहा था कि वर्षों पहले हमने किस्मत के साथ बाजी लगाई थी, अब समय आ गया है कि हम अपनी प्रतिज्ञा को पूरी तरह से न सही काफी हद तक पूरा करें। मध्य रात्रि में जब दुनिया सो रही होगी तब भारत स्वतंत्रता लेकर आएगा। एक क्षण जो इतिहास में बिरले ही आता है, ऐसा होता है जब हम पुरातन से नूतन की होकर जाते हैं, जब एक युग समाप्त होता है तब राष्ट्र की बहुत दिनों से दबी आत्मा को वाणी मिल जाती है। यह उपयुक्त है कि हम इस पवित्र क्षण में भारत तथा उसकी जनता की सेवा और उससे अधिक बडे़ मानवता के उद्देश्य की पूर्ति के लिए अपने आपको अर्पित करें। उन्होंने कहा था कि आज हम एक दुर्भाग्यपूर्ण अवधि को समाप्त कर रहे हैं और भारत को अपने महत्व का एक बार फिर एहसास हो रहा है। आज हम जिस उपलब्धि को मना रहे हैं वह निरन्तर प्रयास की उपलब्धि है, जिसके परिणामस्वरूप हम उन प्रतिज्ञाओं को पूरा कर सकें जिन्हें हमने कितनी बार लिया है। जिलाध्यक्ष सेवादल रमेश चन्द्र मिश्र ने अपने अध्यक्षीय सम्बोधन में कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू जी सिर्फ अतीत ही नही बल्कि भविष्य भी हैं। वे धर्मनिरपेक्ष, आधुनिकतावादी, देश के निर्माता थे। उन्होंने सेवादल के प्रथम अध्यक्ष के रूप देश व समाज में फौलादी सेना तैयार कर उसका कुशल नेतृत्व किया था। संचालन जिला कांग्रेस सेवादल के पूर्व अध्यक्ष व दाण्डी यात्री इन्द्र कुमार यादव ने किया। इस अवसर पर बृजेश कुमार पाण्डेय, राजेश गौतम आवेश अहमद जोखूराम यादव, रफीक अहमद दुर्गेश सिंह अशोक मिश्रा नसीम इदरीसी कन्हई लाल गौतम सुनीता तिवारी सहित कई लोगों ने अपने अपने विचार ब्यक्त किए। कार्यक्रम के अंत 12लोगों ने नेत्र दान हेतु संकल्प पत्र भरा।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






