देवरिया।
शनिवार को समाजवादी पार्टी के युवा कार्यकर्ताओं ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के देवरिया आगमन पर उनको ज्ञापन देने के लिए जा रहे थे तो देवरिया सिविल लाइन पर पुलिस ने तीखीं नोक-झोंक के बाद गिरफ्तार कर लिया। सपा के युवा कार्यकर्ता भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के विरोध का ज्ञापन मुख्यमंत्री को सौंपना चाहते थे। लेकिन पुलिस ने सपा के युवा कार्यकर्ताओ को सिविल लाइन से ही गिरफ्तार कर लिया।
सपा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर पुलिस लाइन के प्रेक्षागृह में लाया गया। इस दौरान सम्बोधित करते हुए सपा नेता विजय रावत ने कहा कि सरकार के इसारे पर पुलिस विरोध के हर स्वर को दबा देना चाहती है। सरकार पुलिस के बल पर लोकतंत्र की हत्या करा रही है।
समाजवादी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष रणवीर यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में नौजवानों, बेरोजगारों, छात्रों की आवाज को दबाया जा रहा है। समाजवादी पार्टी के युवा कार्यकर्ता पुलिस की लाठी से नही डरने वाले हैं हम सभी किसानों, गरीबों, मजदूरों, बेरोजगारों, नौजवानों, छात्रों की लड़ाई को मजबूती से लड़ते रहेंगे।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






