महराजगंज/बृजमनगंज। पत्रकार, पूर्व छात्र नेता एस पी श्रीवास्तव को उत्तर प्रदेश खेल संघ का जिला उपाध्यक्ष महाराजगंज बनाया गया है। इनके मनोनयन पर शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दिया है। सभी ने खेल जगत में बेहतरी की उम्मीद भी जताई है। उत्तर प्रदेश खेल संघ के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष नरेंद्र मणि त्रिपाठी की ओर से जारी पत्र में पत्रकार, गोरखपुर डीएवी डिग्री कॉलेज के पूर्व छात्र नेता एस पी श्रीवास्तव को महाराजगंज जिला के उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष ने खेल गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए प्रतिभाओं को बेहतर मंच दिलाने में अहम योगदान देने की अपेक्षा की है। उक्त जानकारी स्वय एस पी श्रीवास्तव ने दी। महाराजगंज जिला उपाध्यक्ष बनाए जाने पर फरेंदा विधायक बजरंग बहादुर सिंह, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष अरुण शुक्ला, पूर्व राज्य मंत्री राजू श्रीवास्तव, कैप्टन डॉ नीरज श्रीवास्तव समेत भाजपा नेता योगेंद्र यादव, कन्हैया चौहान, चंदू सिंह, मनोज सिंह, नोहर सिंह, मनीष दुबे, रवि यादव, ब्लॉक उपाध्यक्ष हिंदू युवा वाहिनी अमित सिंह, अधिवक्ता अशोक त्रिपाठी आदि ने प्रसन्नता व्यक्त किया है।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






