महराजगंज। जनपद महराजगंज थाना क्षेत्र बृजमनगंज के लेहडा मंदिर मोड़ पर खडी ट्रक के सामने से हुई टक्कर में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए सीएचसी बनकटी अस्पताल ले जाया गया जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
सूत्रों से मिली
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र बृजमनगंज के गांव जरलहवा निवासी अशोक साहनी उम्र लगभग 26 वर्ष गुरुवार की देर शाम को फरेन्दा बृजमनगंज लेहड़ा मंदिर मोड़ के पास ट्रक की चपेट में आ जाने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुँची। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष विनोद कुमार राय पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे। उसे CHC बनकटी भेजा गया जहाँ रास्ते में ही उसकी मृत्यु हो गई अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






