महराजगंज। नौतनवा के वरिष्ठ पत्रकार एवं भाजपा मीडिया प्रभारी विंध्याचल जायसवाल जिनकी उम्र लगभग 55 वर्ष थी। बीती रात अचानक तबीयत बिगड़ने से आनन फानन में नौतनवा के नगरपालिका की गाडी से लखनऊ ईलाज के लिये परिजन रवाना हो गए। सुबह बृजमनगंज मे उनके रिस्तेदार सनी जायसवाल द्वारा जानकारी मिला कि हमारे मौसा विंध्याचल जायसवाल का निधन हो गया। लखनऊ से लौटते समय पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए बृजमनगंज रुका। उनके मृत्यु की खबर सुनकर बृजमनगंज पत्रकार साथियों व नौतनवा के लोगो मे शोक की लहर दौड़ गई। सभी लोगों ने ईश्वर से मृत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अपने पीछे दो पुत्र एवं. एक पुत्री छोडकर गये है। आज उनका अंतिम संस्कार नौतनवा मोहाने घाट पर किया जाना है।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






