जनपद महराजगंज थाना क्षेत्र सोनौली मे एस एस बी जवानों को करोना वायरस से संबंधित बचाव हेतु एक दिवसीय बैठक का आयोजन किया गया। मिली जानकारी के अनुसार 19/02/2020 क F. समवाय सोनौली में ग्राम नियोजन केंद्र – प्लान ( G.N.K – प्लान ) के द्वारा कोरोना वायरस से बचाव के बारे में जागरूक किया गया, जिसमें मुख्य रूप से F. Coy सोनौली के सहायक कमांडेंट श्री संजय प्रसाद व अन्य कर्मी तथा GNK – प्लान के बृजभूषण मिश्रा, राम करन यादव, मोनालिशा जाना तथा P.H.C रतनपुर ( मिश्रौलिया ) के डॉक्टर विश्वजीत रॉय व प्रिंस श्रीवास्तव मौजूद रहे | कोरोना वायरस से बचाव सम्बंधित जानकारी मुख्य रूप से डाक्टर विश्वजीत रॉय व प्रिंस श्रीवास्तव ने दिया | तथा जवानों से कोरोना वायरस के बारे में सवाल पूछा गया और जवानों के संदेह को डॉक्टर के द्वारा दूर किया गया |
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






