Breaking News

आवश्यकता है “बेखौफ खबर” हिन्दी वेब न्यूज़ चैनल को रिपोटर्स और विज्ञापन प्रतिनिधियों की इच्छुक व्यक्ति जुड़ने के लिए सम्पर्क करे –Email : [email protected] , [email protected] whatsapp : 9451304748 * निःशुल्क ज्वाइनिंग शुरू * १- आपको मिलेगा खबरों को तुरंत लाइव करने के लिए user id /password * २- आपकी बेस्ट रिपोर्ट पर मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ३- आपकी रिपोर्ट पर दर्शक हिट्स के अनुसार भी मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ४- आपकी रिपोर्ट पर होगा आपका फोटो और नाम *५- विज्ञापन पर मिलेगा 50 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि *जल्द ही आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर होंगी हमारी टीम की “स्पेशल रिपोर्ट”

Monday, April 21, 2025 12:44:16 PM

वीडियो देखें

महराजगंज। किशोरकिशोरी कार्यक्रम महराजगंज ने प्रदेश में मारी बाजी

महराजगंज। किशोरकिशोरी कार्यक्रम महराजगंज ने प्रदेश में मारी बाजी
/ से बेखौफ खबर के लिए स्वतंत्र पत्रकार जगदम्बा प्रसाद की रिपोर्ट

महराजगंज। जनपद महराजगंज मे राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम की राज्य स्तर पर हुई समीक्षा के मुताबिक इस योजना में बेहतर कार्य करने वाले प्रदेश के टाप तीन जनपदों में महराजगंज जनपद भी शामिल हैं। इस योजना के तहत आठ माह में करीब डेढ़ लाख किशोर- किशोरियाँ लाभान्वित किए गए हैं। राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉक्टर राजेन्द्र प्रसाद ने बताया कि बीते 10 जनवरी 2020 को राज्य स्तर पर आरकेएसके के कार्यों एवं उपलब्धियों की रैंकिंग एवं समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान योजना में बेहतर कार्य करने वाले प्रदेश के तीन जनपदों में महराजगंज का भी नाम शामिल बताया गया। उन्होंने बताया कि साप्ताहिक आयरन फोलिक एसिड संपूर्ण कार्यक्रम (विफ्स) के तहत स्कूलों व आंगनबाड़ी केन्द्रों पर कार्यक्रम आयोजित कर किशोर-किशोरियों को आयरन की गोलियां दी गई। इस कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन के लिए 2117 शिक्षकों तथा 2535 आंगनबाङी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया गया था।
नोडल अधिकारी ने बताया कि जिले के तेरह साथिया केन्द्र के माध्यम से 45,639 तथा आरकेएसके के काउंसलर्स द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान कुल 1,04,669 किशोर किशोरियों की काउंसिलिंग कर लाभान्वित किया गया।
26 स्कूलों पर आयोजित हुआ किशोर स्वास्थ्य मंच कार्यक्रम
राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के जिला समन्वयक शिवेन्द्र प्रताप श्रीवास्तव ने बताया कि उक्त अवधि में 26 स्कूलों (24 ग्रामीण व दो शहरी स्कूलों) पर किशोर स्वास्थ्य मंच कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें 19,203 किशोर- किशोरियों ने प्रतिभाग किया। इनमें से 2737 की हीमोग्लोबिन की जांच हुई जबकि 655 किशोर किशोरियों को उच्च चिकित्सा इकाईयों पर संदर्भन किया गया। योजित हुई 584 किशोर मित्रता क्लब की बैठकें

जिला समन्वयक ने बताया कि उक्त अवधि में प्रत्येक तिमाही आयोजित होने वाली 225 किशोर स्वास्थ्य दिवस के सापेक्ष 223 दिवसों का आयोजन हुआ, जबकि पीयर एजुकेटर्स, आशा कार्यकर्ता व एएनएम की उपस्थिति में होने वाली किशोर मित्रता क्लब की 600 बैठकों के सापेक्ष 584 बैठकें हुई।

आरकेएसके का उद्देश्य

भारत की कुल आबादी का 21 प्रतिशत भाग किशोर आयु वर्ग का है। साथ ही समूचे विश्व में किशोरों की संख्या सबसे अधिक भारत में है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने इस आयु वर्ग के लिए राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम का शुभारम्भ 7 जनवरी 2014 से किया है। किशोर स्वास्थ्य के नए रणनीति के अनुसार यह कार्यक्रम 10 से 14 वर्ष तथा 15 से 19 वर्ष के किशोर-किशोरियों के लिए क्रियांन्वित है। महराजगंज जनपद में 26.65 लाख आबादी के सापेक्ष किशोर-किशोरियों की आबादी करीब 7.69 लाख बताई जाती है। किशोर-किशोरियों के पोषण में सुधार लाने के लिए कुपोषण एवं एनीमिया से बचाना है। इसके लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाती हैं।

व्हाट्सएप पर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *