महराजगंज। जनपद महराजगंज के थाना क्षेत्र बृजमनगंज कस्बे मे बिजली होने के बावजूद शहर की आधी आबादी चार दिनों से शाम ढलते ही अंधेरे में जीवन जी रहे हैं। दिनांक 13/12/2019 को टैक्सी स्टैंड काली मंदिर के समीप लगा 400 के.वी.ए.का ट्रांसफार्मर अचानक शार्ट सर्किट होने के कारण जल गया। बत्ती गुल हो जाने से कस्बे की आधी आबादी अंधेरे में डूब गई। कस्बे के लोगों ने सोचा सुबह तक आ जायेगा। एक दिन दो दिन नही कुल चार दिन से उपर हो गए परंतु अभी तक बिजली नही आया। ब्यापार मंडल अध्यक्ष किशन जायसवाल ने बताया कि नगर पंचायत बनने से क्षेत्र में बिजली आपूर्ति भरपूर मिलेगी वहीं जनता मे इस बात का अक्रोश है कि शासनादेश के बावजूद भी अभी तक आधे कस्बे में बिधुत आपूर्ति मे सुधार नहीं हुआ। कस्बे में स्थित डाकघर, ग्राहक सेवा केंद्र, पूर्वांचल बैंक, बडौदा बैंक शाखा के साथ स्थानीय दुकानदार का कामकाज ठप्प हो गया है। ब्यापारी एवं जनता मे इस बात को लेकर काफी दुख: है कि अगर क्षेत्र मे तुलसीराम गौड़,स्व.कमलेश्वर सिंह जैसे जनप्रतिनिधि आज होते तो यह कस्बा काफी प्रगतिशील होता। यहां कोई ट्रांसफार्मर कब तक सही होगा लाईट कबतक शहर में आयेगी। यह बता पाना मुश्किल है। ब्यापार मंडल अध्यक्ष किशन जायसवाल,ब्यापार मंडल संरक्षक विनोद जायसवाल एवं दिलीप चौधरी एवं युवा नेता पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि यदि आज शाम तक विधुत आपूर्ति कस्बे के आधे हिस्से में चालू नही हुआ तो मजबूर होकर हमे जनता के साथ विधुत विभाग का घेराव करना पडेगा।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






