महराजगंज। थाना क्षेत्र बृजमनगंज अभी सुनील हत्याकांड की गुत्थी सुलझी नही कि एक और नवयुवक की लाश मिलने पर पिता द्वारा हत्या की आशंका मे तहरीर देकर मदद की गुहार लगाई है। आपको बताते चले कि थाना क्षेत्र बृजमनगंज के ग्राम सभा हरैया मौलाही के सिवान में बीते शनिवार की शाम एक कुएं में ग्रामीणों द्वारा एक युवक की लाश देखी गई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कुंए से बाहर निकलवाया कर पीएम हेतु भेज दिया था। शव की पहचान मृतक के पिता मिठाईलाल ने अपने पुत्र रामदेव लगभग 28वर्ष निवासी ग्राम सभा फुलमनहा टोला जगदेवपुर के रूप में किया था।
हालांकि कुएं के कुछ दूरी पर मृतक की साईकल भी पुलिस ने बरामद की थी। वही पिता द्वारा दी गयी तहरीर के अनुसार मृतक रामदेव बीते गुरुवार की सुबह काम पर जाने की बात कहकर घर निकल गया था। उसी शाम पत्नी को फोन पर बताया कि सास से मिलने हरै्या मौलाही ससुराल जाना है। लगभग रात नौ पत्नी ने अपनी मां को फ़ोन किया। माँ द्वारा जानकारी दी गयी कि दामाद मेरे घर नही आया है, फिर पत्नी ने पति के नम्बर पर फोन किया तो पति फोन बंद मिला। परिजनों ने बताया कि घर से वह काले रंग की जर्सी व सैंडल पहन कर घर से काम पर निकला था लेकिन
कुएं से निकले शव से जर्सी व सैंडिल न होना हत्या की तरफ इशारा कर रहा है। इस मामले की तहरीर मृतक के पिता ने स्थानीय ग्राम प्रधान एवं जनप्रतिनिधियों के साथ थानाध्यक्ष को दिया।
इस मामले में थानाध्यक्ष विनोद कुमार राय ने बताया कि तहरीर मिली है बिसरा जांच की रिपोर्ट आने के बाद कार्यवाई की जाएगी। अब सवाल यह उठ रहा है कि पांच दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस ने बिसरा जांच,भेजने व मोबाइल फ़ोन से काल डिटेल निकलवाने की जहमत नही की। वही पीड़ित थाने का चक्कर लगा रहे वही पुलिस हाथ पर हाथ रक्खे बैठी हुई है, क्या सुनील हत्या कांड की तरह रामदेव की मौत एक रहस्य बनकर रह जायेगी।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






