महराजगंज। जनपद महराजगंज के बृजमनगंज कस्बे को कुछ दिन पहले शाहाबाद मे पानी की टंकी और अब नगर पंचायत का दर्जा मिलने की खबर मिलते ही क्षेत्र के लोगों मे खुशी की लहर दौड़ गई। ब्यापार मंडल संरक्षक एवं प्रधानप्रतिनिधि दिलीप चौधरी ने क्षेत्र के विधायक बजरंग बहादुर सिंह को एक और नई सौगात देने पर बधाई दी। दिलीप चौधरी ने बताया कि क्षेत्र के लोगों द्वारा को काफी लंबे समय टाउन एरिया बनाने की मांग किया जा रहा था। विधायक विधायक बजरंग बहादुर सिंह कुछ दिन पूर्व टंकी के शिलान्यास मे नगर पंचायत का दर्जा दिलाने की बात कहा था उसे पूरा किया। अब बृजमनगंज मे रुके हुए विकास को गति मिलेगी। मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्रीय भाजपा विधायक बजरंग बहादुर सिंह ने फोन के माध्यम से पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि बृजमनगंज को टाउन एरिया का दर्जा दे दिया गया। अब बृजमनगंज कस्बे में आने वाला चुनाव नगर पंचायत का होना तय है। अब इस बृजमनगंज कस्बे में तीन ग्राम पंचायत नही रह जायेंगे। शाहाबाद ग्राम प्रधान दिलीप चौधरी ने कहा बृजमनगंज कस्बे को पहले पानी की टंकी अब नगर पंचायत दर्जा बडी उपलब्धि है क्षेत्र की जनता के लिए। अब तो क्षेत्र के लोगों को इंतजार रहेगा कौन कितना विकास करता है क्योंकि जो करेगा विकास वही लिखेगा क्षेत्र का इतिहास।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






