महराजगंज। भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश द्वारा दिनांक27/11/201दिन बुधवार को जनपद महराजगंज सहित कमिश्नरी क्षेत्र के नौ जिलाध्यक्ष की नवनिर्वाचित सूची प्रदेश चुनाव प्रभारी आशुतोष टंडन गोपाल भाजपा उत्तर प्रदेश द्वारा जारी किया गया। जिसमें महराजगंज से परदेशी रविदास, सिद्धार्थ नगर से गोविंद माधव यादव, गोरखपुर महानगर से राजेश गुप्ता,गोरखपुर जिला से युधिष्ठिर सिंह सैथवार,मऊ से प्रवीण गुप्ता,बलिया से जयप्रकाश साहू,आजमगढ़ से ध्रुव सिंह,लालगंज से ऋषिकांत राय,बस्ती से महेश शुक्ला को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। महराजगंज भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बृजमनगंज भाजपाकार्यकर्ता एवं प्रबंधक आशीष जायसवाल भाजपा सहसंयोजक राकेश जायसवाल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य योगेंद्र यादव, रवि यादव, जयप्रकाश गौड़, दिलीप गुप्ता, चंदू सिंह, कन्हैया चौहान ने परदेशी रविदास को जिलाध्यक्ष बनाये जाने पर बधाई दी।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






