महराजगंज। स्थानीय बृजमनगंज कस्बे के रामलीला मैदान में स्थित शिवशक्ति धाम मंदिर नगरवासियों के सहयोग से प्रधानप्रतिनिधि विनोद जायसवाल के नेतृत्व में सुंदरीकरण हुआ जहां मंदिर के प्रांगण में भगवान शिव जी प्राचीन मंदिर आज भी विराजमान है पूर्ण रूप से किसी को यह ज्ञात नहीं है कि इस मंदिर का निर्माण किसने किया था। मंदिर में लगे हुए पत्थर इस बात का प्रमाण है कि मंदिर सैकड़ों वर्ष पुराना है। धर्म एवं आस्था मे विश्वास रखने के कारण लोगों के सहयोग से आज धार्मिक स्थल पर भगवती दुर्गा मंदिर, हनुमानजी मंदिर के बाद शनिदेव मंदिर का निर्माण होने के बाद से प्रतिदिन सायंकाल आरती प्रारंभ हो गया है। सरकारी हैंडपंप, वाटरसप्लाई,लाईट की ब्यवस्था किया गया है। आसपास क्षेत्र के लोग यहाँ अपनी बेटी की छेकाई कार्यक्रम, शादी या अन्य कार्यक्रम के उद्देश्य से मंच का निर्माण भी हो रहा है जिसका उद्घाटन अपने कर्म मे विश्वास रखने वाले संघर्ष शील कर्मठ प्रधानप्रतिनिधि विनोद जायसवाल द्वारा शुक्रवार को दिन मे एक गरीब परिवार की लडकी की शादी स्वयं कराकर करेंगे। फेसबुक के माध्यम से भी सूचना लोगों तक पहुंचाने का कार्य किया गया गरीब लडकी की मदद आशीर्वाद देकर करें। आपको बता दें कि शादी कार्यक्रम शुक्रवार को सुबह 11 बजे बृजमनगंज रामलीला मैदान शिवशक्ति धाम मंदिर में मंदिर पर संपन्न होगा। आपको बता दें कि लडकी का नाम संगीता(चैनपुर) है और लडके का नाम आशीष कुमार(रसोईया)है। इस कार्यक्रम में क्षेत्र के अधिकारी,ग्राम प्रधान, जनप्रतिनिधि, मीडिया एवं चैनल के लोगों के आने की संभावना है। पहली बार कस्बे में इस प्रकार का आयोजन से चर्चा का विषय बना है। माईक मे संबोधन करते हुए विनोद जायसवाल ने कहा कि सभी नगरवासी गरीब बेटी को अपना आशीर्वाद देने के लिए सादर आमंत्रित है। विनोद जायसवाल ने कहा कि इंसान की पहचान उसके कर्मो से होती है। लोगों मे धर्म के प्रति आस्था बनी रहे। धन आते और जाते रहेंगे परन्तु मानव मिला है इसका उपयोग समाज के अच्छे कार्य में होना चाहिए। कार्यक्रम में नटवर जी,बैजनाथ अग्रवाल, सोना अग्रवाल,जगदम्बा जायसवाल, महेश जायसवाल, महेंद्र अग्रवाल, रामनिवास जायसवाल, राजेश वर्मा, श्याम मोदनवाल,, रामचंदर सहित अनेक महिलाएं एवं पुरुष उपस्थित रहे।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






