महराजगंज। खबर का हुआ असर थाना क्षेत्र बृजमनगंज मे 20 वर्षीय गरीब परिवार की लडकी जिसकी मां भी नहीं है मजदूरी करके अपनी बेटी को पढाने लिखाने के बाद असहाय पिता की मजबूरी के कारण चैनपुर प्रधानप्रतिनिधि एवं ब्यापार मंडल संरक्षक विनोद जायसवाल ने लडकी की शादी का पूरा जिम्मेदारी उठाया। उनके इस कार्य की बात जिसने भी सूना उनकी सराहना की। हिन्दू धर्म शास्त्र में सबसे बड़ा दान कन्या दान ही है। धन बहुत से लोगों के पास होते हुए भी कन्या दान नही कर पाते है। संरक्षक विनोद जायसवाल ने संवाददाता जगदम्बा प्रसाद को बताया कि प्रशासन के जोर देने पर लडका शादी के लिए राजी हुआ। लडकी बहुत ही गरीब परिवार से है इसलिए उसके शादी की समस्त हमारे द्वारा पूर्ण कराया जाएगा। शादी का समस्त वैवाहिक कार्यक्रम रामलीला मैदान शिवशक्ति मंदिर मे विधिविधान के साथ पूर्ण कराया जाएगा जिसमें जयमाला कार्यक्रम,अग्नि फेरा,सहित गाजाबाजे एवं आगंतुकों के लिए भोजन का प्रबंध किया गया है। कार्यक्रम में पुलिस स्टाफ सहित नगर के गणमान्य नागरिक एवं जनप्रतिनिधि भी आमंत्रित है। एक बार फिर आपको बता दे कि कुछ दिनों पूर्व बृजमनगंज ब्लाक के ग्राम सभा चैनपुर की एक लडकी ने रसोईया निवासी युवक पर प्रेमजाल मे फंसकर शादी का झांसा देकर दुराचार करने का आरोप लगाया था। पीडिता की शिकायत पर जब पुलिस ने जांच की तो मामला सही निकला। लडका शादी करने से इंनकार कर रहा था प्रशासन के समझाने के बाद लडका शादी के लिए तैयार हो गया है।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






