महराजगंज। जनपद के बृजमनगंज कस्बे के ठाकुरद्वारा पोखरे पर छठी मईया का पर्व प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी बडे ही धूमधाम के साथ मनाया गया। छठ पर्व पर मटिहनवा के ग्राम प्रधान बबलू सिंह द्वारा पोखरे की सफाई एवं बेदी की रंगाई के साथ लाईट से पोखरे को सजाया गया था। सायंकाल चार बजे तक पूजा करने वाली महिलाओं की भीड़ काफी जुटी रही। ब्रती महिलाओं ने पानी में खडी होकर सूर्य भगवान को अर्ग देते हुए अपने पुत्र की दीर्घायु के लिए मंगल कामना की। कस्बे के जनप्रतिनिधियों,संभ्रांत नागरिकों एवं युवाओं के सहयोग से छठपूजा कार्यक्रम मे निरंतर विस्तार होने से मेले का रुप लेता जा रहा है दूरदराज से आने वाली महिलाओं के रुकने पर ब्यापार मंडल अध्यक्ष किशन जायसवाल एवं संरक्षक विनोद जायसवाल द्धारा भण्डारे की ब्यवस्था किया गया था। पोखरे पर स्थित नर्वदेश्वर मंदिर पर छठी मईया की मूर्ति विराजमान हुई। छठी मईया की मूर्ति का विधि विधान से पूजन कर नेत्र खोला गया। महिलाओं एवं श्रद्धालुओ ने मूर्ति के दर्शन कर पूजन किया। थानाध्यक्ष गिरजेश उपाध्याय पुलिस फोर्स के साथ अंतिम समय तक मौजूद रहे। मेले में खिलौने, गुब्बारे तथा मिठाई की दुकाने भी सजी रही। मुख्य रूप से भाजपा कार्यकर्ताओं मे योगेन्द्र यादव, राकेश जायसवाल, आशीष जायसवाल, राजू जायसवाल, सच्चिदानंद शुक्ल,देवेंद्र यादव, जयप्रकाश गौड़, रामकुमार कसौधन,कन्हैया चौहान,रवि यादव, आदि लोग सम्मिलित हुए।
छठ पर्व पर इस बार भी स्थानीय ठाकुरद्धारा पोखरे पर श्रद्धालुओं के लिए जागरण की झांकी आकर्षण का केन्द्र रहा। हजारों श्रद्धालुओ भक्त, महिलाओं एवं युवाओं की भीड़ रही। जागरण में गणेश, शंकर पार्वती, राधाकृष्ण, हनुमानजी के रूप में श्रृंगार कर कलाकारों ने नृत्य के माध्यम से अपनी कला विखेरी।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से ब्यापार मंडल अध्यक्ष किशन जायसवाल, संरक्षक विनोद जायसवाल, आशीष जायसवाल उर्फ सोनू (पत्रकार मीडिया),अध्यक्ष अमित जायसवाल, महामंत्री बबलू जायसवाल, सौरभ जायसवाल, सुवाष जायसवाल,मनोज जायसवाल, अनिल जायसवाल, अशोक जायसवाल, विजय जायसवाल, लालचंद जायसवाल, जगदम्बा जायसवाल,रवि वर्मा मौजूद रहे।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






