महराजगंज। जनपद महराजगंज के बृजमनगंज कस्बे में बुधवार को माँ भद्रकाली संगठन के नेतृत्व मे भव्य जुलूस बड़े ही धूम धाम से निकाला गया। जिसमें कस्बे की दुकानों को बंद कर सभी लोगों ने जुलूस में हिस्सा लिया। हर वर्ष की अपेक्षा इस बार भद्रकाली डोले को देखने दूरदराज से काफी लोग आये पूरा नगर सारादिन जयकारों से गुंजता रहा। भीड़ को ब्यवस्थित करने के लिये सुरक्षा दृष्टि से अतिरिक्त पुलिस बल मौजूद रहे। परशुराम अखाड़ा द्वारा जयकारा लगाते हुए शस्त्र पदर्शन कर खेल दिखाया गया। अखाड़े के लोगों द्वारा एक से बढकर एक हैरतअंगेज कारनामे दिखाया गया। कलाकारों द्वारा शंकर पार्वती का नृत्य करते हुए झांकी ने सबका मन मोह लिया। ढोल नगाड़ों के साथ नवयुवक झूमते रहे नवयुवकों द्वारा कंधे पर मूर्ति को उठाकर नगर भ्रमण किया। मिली जानकारी के अनुसार कार्यक्रम में फरेन्दा विधायक बजरंग बहादुर सिंह सम्मिलित हुए। समिति के द्वारा विधायक बजरंग बहादुर सिंह को स्मृति चिन्ह गदा भेट की गई। इस भव्य जुलूस में माँ भद्रकाली जी की मूर्ति कस्बे के काली मंदिर चौराहे से होते हुए देर शाम साहब के पोखरे पर विसर्जन किया गया। इसी क्रम में महुलानी ग्राम सभा के टोला खुशियालजोत में भी माँ भद्रकाली का डोला निकाला गया देर रात वो भी बृजमनगंज पहुँच शिवाला पोखरे में विसर्जित किया गया।
इस दौरान पुलिस बल मुस्तैद रही। पूरे सुरक्षा व्यवस्था के साथ देर रात शिवाला पोखरे पर पहुंचा और पूरे विधि विधान के साथ मूर्ति विसर्जित किया गया। जुलूस में थानाध्यक्ष बृजमनगंज गिरिजेश उपाध्यक्ष,थानाध्यक्ष कोल्हुई सुनील वर्मा, थानाध्यक्ष फरेन्दा आशुतोष सिंह,दो उप निरीक्षक सुधीर कुमार श्रीवास्तव, लाल चंद भारती, 40 कॉन्स्टेबल, 20 हेOकाO, 10 महिला काO, PAC 1 प्लाटून व 1 फायर सर्विस मुस्तैद रही। इस मौके पर मुख्य रूप से पूर्व जिलापंचायत सदस्य योगेन्द्र यादव,दिलीप चौधरी,चन्दू सिंह,राकेश जयसवाल,व्यापार मण्डल अध्यक्ष किशन जयसवाल,विनोद जायसवाल,युवा समाज अध्यक्ष पंकज श्रीवास्तव, अनिल जायसवाल,बबलू सिंह, बबलू जयसवाल, कन्हैया चौहान, जेoपीo गौड़, सुवाष जायसवाल,झीनक विश्वकर्मा,सौरभ जयसवाल ओमप्रकाश जायसवाल, राजू सिंह,लालचन्द जायसवाल, अशोक जायसवाल, बबलू चौरसिया, नोहर सिंह, रवि यादव, क्रांति मणि, सन्नी रैना,भद्रकाली संगठन के अध्यक्ष रवि वर्मा, उपाध्यक्ष अमित जयसवाल, श्याम जयसवाल,पवन वर्मा,राजन जायसवाल, सूरज सिंह आदि रहे।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






