महराजगंज। बृजमनगंज कस्बे में टैक्सी स्टैंड कोल्हई रोडपर सोमवार को सायंकाल सात बजे भद्रकाली संगठन द्वारा छप्पन भोग लगाया गया जहां मां काली की मंत्रोच्चारण के साथ पूजन कर नौ कन्याओं का भोजन कराया गया जिसमें समिति के सदस्यों के साथ कस्बे के जनप्रतिनिधियों ने मांभद्रकाली का पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। पिछले 18 वर्षों से संगठन द्वारा मांभद्रकाली मूर्ति पूजा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। आज समिति द्वारा सायंकाल भण्डारे का आयोजन किया गया जिसमें नगर के सभी श्रद्धालुओ ने प्रसाद ग्रहण किया। थानाध्यक्ष गिरजेश उपाध्याय पुलिस फोर्स के साथ मौजूद रहे। कल बुधवार को मांभद्रकाली का डोल नगर भ्रमण कर विसर्जन किया जायेगा। हर वर्ष की भांति इस बार भी बजरंग दल अखाड़ेबाजों द्वारा खेल करतब दिखाया जायेगा। जिसमें क्षेत्र के सभी युवा शामिल रहेंगे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय भाजपा विधायक बजरंग बहादुर सिंह को आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से शाहाबाद प्रधानप्रतिनिधि दिलीप चौधरी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य योगेन्द्र यादव, झीनक विश्वकर्मा,बबलू जायसवाल,प्रबंधक एवं ब्यापार मंडल अध्यक्ष आशीष जायसवाल,ब्यापार मंडल अध्यक्ष किशन जायसवाल,संरक्षक विनोद जायसवाल,युवा समाज अध्यक्ष पंकज श्रीवास्तव,विजय जायसवाल, सौरभ जायसवाल(पत्रकार),पत्रकार दिलीप मणि, वेदपुरी(पत्रकार), रामकृष्ण जायसवाल (पत्रकार) आशीष जायसवाल(पत्रकार)इनामुल्लाह खान, मनीर आलम (पत्रकार),जगदम्बा जायसवाल(पत्रकार),समिति अध्यक्षअमित जायसवाल,लालचंद जायसवाल,गौरव जायसवाल, सनी जायसवाल, रवि वर्मा, पवन वर्मा, मनोज जायसवाल,आनंद जायसवाल, श्याम मोदनवाल, सूरज ठाकरिया,रवि यादव, क्रांति मणि, रितेश सिंह सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






