महराजगंज। बृजमनगंज क्षेत्र में गांधी जयंती के 150 वर्ष पूर्ण होने पर उनके बताए आदर्शों पर चलते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व मे प्लास्टिक मुक्त भारत बनाने में सांसद पंकज चौधरी अपने जनप्रतिनिधियों के साथ सभी विधायकों के क्षेत्र में पैदल यात्रा कर जागरूकता का संदेश देते हुए विकास कार्यों की चर्चा की। इसी क्रम मे शनिवार को सांसद पंकज चौधरी एवं क्षेत्रीय भाजपा विधायक ने पदयात्रा करते हुए बृजमनगंज मेन चौराहा से चलकर बहदुरी मे जनसभा को संबोधित किया। उनके बाद गोपालपुर,सोनाबंदी चौराहा से चलकर मिश्रौलिया के रास्ते महुलानी,मामी चौराहा पर जनसंपर्क कर इनायतनगर के रास्ते जलवा पोखरे पर पहुंच कर समाप्ति का आह्वान किया। इस दौरान क्षेत्र के भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं के साथ क्षेत्र के समस्त ग्राम प्रधान एवं काफी संख्या में लोगों ने इस पदयात्रा मे भाग लेकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराया। इस पदयात्रा के संयोजक मधुर सिंह ने सांसद पंकज चौधरी एवं विधायक बजरंग बहादुर सिंह का माल्यार्पण कर स्वागत किया। सांसद पंकज चौधरी ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने गांधी के आदर्शों पर चलने के लिए जो सपना देखा है उसे मै अकेले कुछ नहीं कर सकता यह सपना पूरे जन समूह का है इस उद्देश्य से यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री के नेतृत्व में पूरे देश में चलाया जा रहा है। क्षेत्रीय विधायक बजरंग बहादुर सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि मै आप लोगों की सेवा में पहले से लगा हू आगे भी लगा रहुंगा। किसान गोष्ठी के अध्यक्ष विवेकानंद पाण्डेय ने लोगों को प्लास्टिक का उपयोग न करने की लोगों को शपथ दिलाया। उन्होंने स्वच्छ भारत बनाने के लिए शौचालय का उपयोग करने के लिये लोगों को सलाह दी। मुख्य रूप सेभाजपा के राकेश जायसवाल, कन्हैया चौहान,ग्राम प्रधान नन्हे,योगेन्द्र यादव, सिंह, राम उजागिर,, लल्लू सिंह, राधेश्याम यादव, चंदू सिंह सहित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियो के साथ थानाध्यक्ष गिरजेश उपाध्याय फोर्स के साथ मौजूद रहे।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






