महराजगंज। बृजमनगंज कस्बे में आज दुर्गा विसर्जन बडे ही धूमधाम के साथ शांतिपूर्ण ढंग से मनाया गया। महानवमी के दिन क्षेत्र के विधायक बजरंग बहादुर सिंह सभी पांण्डाल मे जाकर मां दुर्गा की पूजा की।
थानाध्यक्ष गिरजेश उपाध्यक्ष द्वारा मूर्ति विसर्जन के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना न घटे इसके लिए पुलिस बल के अलावा अतिरिक्त पी.एस.सी. फोर्स लगाया गया था। मूर्ति विसर्जन के लिए शासन एवं प्रशासन द्वारा नाव की ब्यवस्था की गई थी साथ में गोताखोर भी मौजूद रहे। ग्राम सभा हाता बेला हरैया के ग्राम प्रधान दिनेश कुमार एवं प्रतिनिधि गणेश जायसवाल द्वारा लाईट एवं अतिरिक्त ब्यवस्था किया गया। क्षेत्र के लोगों ने थानाध्यक्ष गिरजेश उपाध्याय की सराहना की। इस दौरान सौरभ जायसवाल, बबलू जायसवाल,राकेश जायसवाल, आशीष जायसवाल, अशोक जायसवाल, सुवाष जायसवाल, विजय जायसवाल, गौरव जायसवाल, सनी जायसवाल, विपिन जायसवाल, अन्नू जायसवाल आदि लोग मौजूद रहे।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






