महराजगंज। बृजमनगंज कस्बे में बृहस्पतिवार सायंकाल छ: बजे बैंक रोड पर ब्यापार मंडल अध्यक्ष एवं महात्मा गांधी इंटर कालेज के प्रबंधक आशीष जायसवाल द्वारा बृजमनगंज थानाध्यक्ष गिरजेश उपाध्याय सहित पुलिस टीम को कस्बे के ब्यापारियों के सामने मंच के माध्यम से सम्मानित किया। प्रकाश एजेंसी के प्रबंधक श्री प्रकाश जायसवाल ने थानाध्यक्ष गिरजेश उपाध्याय का माल्यार्पण कर आभार व्यक्त किया। ब्यापार मंडल अध्यक्ष आशीष जायसवाल ने कहा कि इतनी बडी़ चोरी की घटना को एक सफ्ताह के अंदर पर्दाफाश करने तथा मोबाईल एवं अन्य सामान सहित चोरों को गिरफ्तार कर क्षेत्र के ब्यापारियों का हौसला बढ़ाने के साथ पुलिस कर्मियों का मान सम्मान बढाने का कार्य किए। थानाध्यक्ष गिरजेश उपाध्याय ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा यह हमारा फर्ज था। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि राकेश जायसवाल, राजू जायसवाल, बबलू जायसवाल, दिनेश जायसवाल, सौरभ जायसवाल,रुपनरायन जायसवाल, रामकुमार गुप्ता, सुवाष गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे। द
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






