महराजगंज। फरेंदा क्षेत्र के लेहरा मंदिर पर नवरात्र के प्रथम दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन की सूचना मिलने पर जिलाधिकारी अमरनाथ उपाध्याय एवं पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवान जायजा लेने मंदिर पहुंचे वहां पहुंचकर हेलीपैड आदि स्थान का जायजा लिया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री के आगमन की लिस्ट महाराजगंज प्रशासन को मिलने के बाद जिलाधिकारी अमरनाथ उपाध्याय एवं पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवान द्वारा लेहड़ा मंदिर का जायजा लिया गया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नवरात्र के प्रथम दिन लेहड़ा मंदिर दर्शन करने आएंगे उसके बाद हेलीकॉप्टर से तरकुलहा देवी मंदिर के लिए प्रस्थान करेंगे।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






