महराजगंज। आज दिनांक 22-09-2019दिन रविवार को ग्राम सभा कमता में भारतीय हिन्दू सेवक संघठन का बैठक हुआ, बैठक की अध्यछता जिलाध्यक्ष महराजगंज श्री अश्विनी कुमार तिवारी जी के नेतृत्व में सर्वप्रथम संघठन की मजबूती पर जोर दिया गया, उन्होंने कहा की हम सभी एक ही डाली के पत्ते हैं और हम सभी को एकजुट होकर संघठन को आगे बढ़ाने के लिए तत्पर होना चाहिए, उनके बाद जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री भाष्कर गुप्ता जी ने संघठन की मजबूती पर जोर दिया गया, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश संयोजक श्री पंडित दिग्विजय नाथ द्विवेदी जी ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र देते हुए अपने अमूल्य विचार प्रकट करते हुए कहा की संघठन में ही सबका विकास संभव हैं इसलिए सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता जमीनी स्तर से कार्य करते हुवे नये लोगो की नियुक्ति करते रहे, उसके बाद जिला कोषाध्यक्ष श्री संतोष तिवारी जी भी संघठन की मजबूती पर जोर दिए, कार्यक्रम में मुख्य रूप से सिसवा ब्लॉक अध्यक्ष श्री मुकेश चौधरी जी, ब्लॉक वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री गोवर्धन गुप्ता जी, ब्लॉक संघठन मंत्री श्री रामअशीष शर्मा जी, ब्लॉक उपाध्यक्ष आलोक रंजन मिश्रा जी, ब्लॉक महामंत्री उमेश गुप्ता जी, ब्लॉक मंत्री सूरज चौधरी जी, पिपरा ग्राम अध्यक्ष उदय प्रताप तिवारी जी, तथा निचलौल ब्लॉक के सभी पदाधिकारी मुख्य रूप से मौजूद रहे, कार्यक्रम का संचालन जिला प्रवक्ता श्री मार्कण्डेय पाण्डेय जी ने किया।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






