महराजगंज। फरेंदा थाना क्षेत्र के छितही बुजुर्ग एक घर बंद कमरे में 12 वर्षीय बालक की संदिग्ध हालात में लाश मिली। मिली जानकारी के अनुसार मृतक बालक का नाम आशुतोष मिश्रा था मृतक बालक कक्षा आठ का छात्र था। सुबह परिवार के लोग किशोर को जगाने पहुंचे तो वह मृतक हाल मे पडा़ था। परिवार के लोगों ने पुलिस को घटना के बारे मे अवगत कराया मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया। तथा परिवार के एक एक लोगों से पूछताछ कर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष आशुतोष सिंह को मृतक की मां ने बताया कि मृतक आशुतोष का शरीर फंदे से लटक रहा था। रस्सी काटकर नीचे उतारा गया है। उसके गुप्तांग से खून निकल रहा था। थानाध्यक्ष आशुतोष सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के लिए लाश गई है रिपोर्ट आने के बाद कारण स्पष्ट होगा।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






