महराजगंज। अपर पुलिसअधीक्षकआशुतोष शुक्ल ने रविवार को बृजमनगंज थाने का अर्धवार्षिक मुआयना किया। करीब दो घण्टे तक चले गहन जांच के बाद मातहतों को अपराधियों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए।
अपर पुलिस अधीक्षक के अचानक दोपहर में थाना परिसर में पहुंचने पर हड़कंप मच गया। पहले उन्होंने थाना परिसर पर नजर दौड़ाई उसके बाद मेस, बैरिक, आगन्तुक कक्ष, कार्यालय व कम्प्यूटर कक्ष पर नजर दौड़ाई। उन्होंने अपराध रजिस्टर, आगन्तुक रजिस्टर, रजिस्टर नम्बर चार, रजिस्टर नम्बर आठ सहित समस्त अभिलेखों की गहनता से जांच की। क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटरों पर निगरानी रखने एवं पेंडिंग विवेचनाओं का जल्द से जल्द निस्तारण करने की बात थानाध्यक्ष गिरिजेश उपाध्याय से कही। इस अवसर पर एसआई रत्नेश शुक्ल, हेड कांस्टेविल राजेश सिंह, अभिमन्यु मिश्र आदि सहित थाने का समस्त स्टाफ मौजूद रहे।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






