महराजगंज। स्थानीय कस्बा बृजमनगंज मे मुस्लिम समाज का त्योहार मुहर्रम का ताजिया जुलूस बडे ही धूमधाम से निकला गया। जिसमें ढोल,ताशा,नगाड़ों के साथ या हुसैन अल्लाह हो अकबर के नारो के साथ मुहर्रम का ताजिया जुलूस निकला गया। जिसमें नगर एवं गांव से आये सभी धर्म के लोग सम्मिलित हुए। बृजमनगंज कस्बे में पिछले लगभग पचास वर्षों से यहां के लोगों द्वारा अपने हाथों से रंग बिरंगी फूलों से सजी ताजिया बनाते हैं। पहले बहुत बडे बडे ताजिया बनाये जाते थे परंतु समय की महगाई के कारण लोगों ने ताजिया का आकार छोटा कर दिया है। थानाध्यक्ष गिरजेश उपाध्याय अपनी पूरी पुलिस टीम के साथ जुलूस में मुस्तैदी के साथ मौजूद रहे ताकि किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना न होने पाये। जुलूस में प्रधान प्रतिनिधि दिलीप चौधरी एवं भाजपा नेता राकेश जायसवाल सम्मिलित रहे। कार्यक्रम में सभी मीडियाकर्मी उपस्थित रहे। बृजमनगंज 786 अखाड़ा के नौजवानो द्वारा तलवार, भाला,डण्डा एवं राड से हैरतअंगेज खेल का प्रदर्शन किया गया। जिसमें मुख्य रूप से अध्यक्ष अब्दुल सलाम, तुफेल अहमद, मुनीम आलम, अकील अहमद, शमशेर अली, बसीर अहमद,शमीम कुरैशी, अकबाल अहमद, सुहेल,अफजल अंसारी, सोहेब सहित पूरा मुस्लिम परिवार शामिल रहा। ़़
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






