महराजगंज। नौतनवा थाना क्षेत्र में मस्जिद में आये हुए मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नमाज अदा करने के बाद वसीम रिजवी की फिल्म के विरोध में प्रदर्शन किया। आल इंडिया उलमा व मशाईख बोर्ड की महराजगंज जिला कार्यकरणी के सदस्यों द्वारा फिल्म निर्माता वसीम रिजवी द्वारा निर्मित फिल्म को विवादित बताते हुए नौतनवा मे प्रदर्शन किया। जिसका विडिओ भी जारी हुआ। मस्जिद में नमाज के बाद एकत्रित हुए लोगों ने वसीम रिजवी द्वारा हजरत आयशा सलामुल्लाह अलहिया पर बनाये फिल्म के विरोध में हस्ताक्षर अभियान चलाया। तथा मस्जिद के बाहर प्रदर्शन किया। संगठन के लोगों ने सरकार से मांग किया कि फिल्म निर्माता वसीम रिजवी द्वारा निर्मित फिल्म पर तत्काल रोक लगाई जाय तथा वसीम रिजवी के विरुद्ध कानून कार्रवाई की जाय।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






