उत्तर प्रदेश / महाराजगंज से बेखौफ खबर के लिए स्वतंत्र पत्रकार जगदम्बा प्रसाद की रिपोर्ट
महराजगंज। महराजगंज जिलाधिकारी अमरनाथ उपाध्याय तथा पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवान द्वारा जिला कारागार महराजगंज का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरिक्षण के दौरान जेल की सुरक्षा व्यवस्था,बैरकों की साफ सफाई,कैदियों के खान पान व मेस ब्यवस्था का निरिक्षण किया गया है तथा कैदियों से मिलकर उनके ब्यक्तिगत समस्याओं की जानकारी ली गई एवं समस्याओं के निराकरण हेतू संबधित को निर्देशित किया गया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक,उपजिलाधिकारी सदर,क्षेत्राधिकारी सदर,प्रतिसार निरिक्षक व अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारी गण मौजूद रहे।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






