उत्तर प्रदेश / महाराजगंज से बेखौफ खबर के लिए स्वतंत्र पत्रकार जगदम्बा प्रसाद की रिपोर्ट
महराजगंज। फरेंदा विधान सभा क्षेत्र के बूथ संख्या 269 पर भाजपा का सदस्यता अभियान कार्यक्रम किया गया।
बृजमनगंज ब्लॉक के ग्राम सभा मटिहनवा मे ब्लाक प्रमुख हरिश्चंद्र सोनकर के नेतृत्व में भाजपा का सदस्यता अभियान किया गया जिसमें आसपास ग्राम वासी सम्मिलित हुए उन लोगों को भाजपा की सदस्यता मिस्डकॉल के जरिए ग्रहण कराया गया। कार्यक्रम के दौरान ग्राम प्रधान प्रतिनिधि बबलू सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य योगेंद्र यादव,किसान मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विवेका पाण्डेय,श्री राम गुप्ता, महेंद्र सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






