उत्तर प्रदेश / महाराजगंज से बेखौफ खबर के लिए स्वतंत्र पत्रकार जगदम्बा प्रसाद की रिपोर्ट
महराजगंज। पनियरा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा कनैला टोला निबिअहवा निवासी हरीश प्रजापति की कल दिल्ली में ट्रेन से गिरने से मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार हरीश प्रजापति जिसकी उम्र लगभग 52 वर्ष है दिल्ली के एक प्राइवेट कंपनी में कार्य करते थे। वह कंपनी से ड्यूटी खत्म कर अपने रुम पर लौट रहे थे वह ट्रेन से यात्रा कर रहे थे अचानक उनका पैर फिसल गया और चलती ट्रेन के चपेट में आ जाने से उनकी मृत्यु हो गई। खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी का रो रो कर बुरा हाल हो गया है। आज मृतक हरीश का शव दिल्ली से गांव आ जायेगा उसके बाद अंतिम संस्कार किया जायेगा
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






