Breaking News

आवश्यकता है “बेखौफ खबर” हिन्दी वेब न्यूज़ चैनल को रिपोटर्स और विज्ञापन प्रतिनिधियों की इच्छुक व्यक्ति जुड़ने के लिए सम्पर्क करे –Email : [email protected] , [email protected] whatsapp : 9451304748 * निःशुल्क ज्वाइनिंग शुरू * १- आपको मिलेगा खबरों को तुरंत लाइव करने के लिए user id /password * २- आपकी बेस्ट रिपोर्ट पर मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ३- आपकी रिपोर्ट पर दर्शक हिट्स के अनुसार भी मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ४- आपकी रिपोर्ट पर होगा आपका फोटो और नाम *५- विज्ञापन पर मिलेगा 50 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि *जल्द ही आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर होंगी हमारी टीम की “स्पेशल रिपोर्ट”

Tuesday, July 21, 2026 11:30:59 PM

वीडियो देखें

दुष्कर्म पीड़ित छात्रा ने कोर्ट में दर्ज कराए बयान

दुष्कर्म पीड़ित छात्रा ने कोर्ट में दर्ज कराए बयान
से बेखौफ खबर के लिए स्वतंत्र पत्रकार अनिल कुमार की रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश/ फतेहपुर बीए की छात्रा से दुष्कर्म के मामले में पीड़ित छात्रा ने शनिवार को कोर्ट में आरोपियों के खिलाफ बयान दर्ज कराया। पुलिस अब आरोपियों को गिरफ्तार करने की कार्रवाई करेगी। कोर्ट ने पीड़िता के बयान को ही काफी माना है लिहाजा पीड़िता पर मेडिकल कराने के लिए दबाव नहीं बनाया जा सकता है।

बता दें कि असोथर थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती खागा के एक महाविद्यालय में बीए अंतिम वर्ष की छात्रा है। उसका आरोप है कि 22 मई को मां-पिता खेत गेहूं काटने गए थे। भाई मवेशियों को घर के बाहर चारा देने गया था। इसी बीच कार से खागा के त्रिलोचनपुर निवासी सत्यम पाठक और खागा निवासी आयुष दीक्षित पहुंचे। घर से अगवा कर दिल्ली ले गए थे। जहां एक घर में सत्यम पाठक दुष्कर्म करता रहा। एक हफ्ते पहले वापस खागा आने पर आरोपियों के चंगुल से छूटकर वह घर पहुंची। परिजनों ने आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कराई। पीड़िता को पुलिस ने मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा। उसने मेडिकल कार्रवाई से इंकार कर दिया। तब पुलिस ने कोर्ट में पीड़िता के बयान कराए। एसओ हेमराज सरोज ने बताया कि दुष्कर्म के मामले में कोर्ट ने पीड़िता के बयान को ही पर्याप्त माना है। इन हालातों में मेडिकल जरूरी नहीं है। आरोपियों की तलाश चालू की गई है।

व्हाट्सएप पर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *