उत्तर प्रदेश / महाराजगंज से बेखौफ खबर के लिए स्वतंत्र पत्रकार ःजगदम्बा प्रसाद की रिपोर्ट
महराजगंज। ठूठीबारी के भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पंकज चौधरी की जीत के साथ मंत्री पद के लिये पूजन अर्चन किया। लगातार भाजपा पार्टी से चुनाव मे जीत दर्ज कर रिकार्ड बनाने वाले पंकज चौधरी 6वीं बार संसद मे पहुचने पर ठूठीबारी के पडि़याताल मंदिर में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा हवन पूजन किया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं मे उत्साह के साथ विश्वास भी है इस बार मोदी सरकार मे महराजगंज का विकास के लिये पंकज चौधरी को मंत्री मंडल में कैबिनेट मंत्री का दर्जा हासिल हो। कुछ लोगों का कहना है कि नये मंत्री मंडल की सूची में नये चेहरे शामिल हो सकते है।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






