महराजगंज। जनपद महराजगंज के फरेंदा, सिसवा,नौतनवां सदर,पनियरा विधानसभा क्षेत्रों में छिटपुट घटनाओं के बीच शांतिपूर्ण ढंग से मतदान संम्पन्न हुआ। जनपद महराजगंज मे कुल लगभग 64% मतदान हुआ। जनपद महराजगंज के जिलाधिकारी अमरनाथ उपाध्याय ने परिवार के साथ मतदान स्थल पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जनपद के दिग्गज प्रत्याशियो ने परिवार के साथ वोट डालने मतदान केंद्र पर पहुंचे। सभी वर्ग के महिलाओं एवं पुरुषों ने निर्भिकता के साथ मतदान मे हिस्सा लिया। कुछ जगहों पर मतदान स्थल दुल्हन की तरह सजाया गया था। सभी मतदान केंद्रों पर धूप के कारण टेंट की ब्यवस्था की गई थी। मतदाताओं के लिए पानी पीने के लिए गुड़ व जल का इंतजाम किया गया था। प्रशासन तथा स्काउट गाइड के बच्चों ने बुजुर्गों तथा विकलांग व्यक्तियों को मतदान केंद्र ले जाकर वोट डालने मे सहयोग प्रदान किया। कुछ जगहों पर ईवीएम मशीन खराब होने पर मतदान कुछ देर के लिए बाधित रहा। इस बार बहुत से लोगों का नाम वोटर लिस्ट में नहीं आने से नाराजगी जताई। जिनके नाम पहली बार वोटर लिस्ट में आया उन्होंने खुशी जाहिर की।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






