महराजगंज। तहसील नौतनवा के नौतनवा इंटर कालेज के मैदान में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर ने जनता को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा देशहित मे कार्य किया। मोदी जी कहते है 55 साल तक कांग्रेस ने देश में राज किया। देश के लिये कुछ नहीं किया। अब फैसला आप को करना है। सन 2014 मे भाजपा ने घोषणा की कितना पूरा किया। आज भी बेरोजगारी घटी नही है। महराजगंज मे बंद चीनी मिल को चालू कराया जाएगा। किसानों को न्यूनतम गरीब मजदूर किसानों को 72000 रुपये सालाना सरकार बनने पर लागू कर दी जायेगी। महराजगंज की जनता से अपील किया कि कांग्रेस प्रत्याशी सुप्रिया श्रीनेत को भारी मतों से जिताकर संसद भेजने का कार्य करेगी। कार्यक्रम मे राजबब्बर,सुप्रिया श्रीनेत,त्रिभुवन मिश्रा, तलत अजीब सहित अनेक कांग्रेस के कार्यकर्ता थे।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






