ठूठीबारी मुख्य मार्ग के चौड़ीकरण के लिए प्रशासन द्वारा आज अवैध अतिक्रमण को हटाया गया। इस दौरान भारी पुलिस बल मौजूद थे। प्रशासन ने इस दौरान कई मकानों को बुलडोजर से ढहा दिया। अपना आशियाना टूटता देख कई ग्रामीणों के आंसू निकल आएं।
पिछले एक महीने पहले से ही लोगों को जगह खाली करने के लिए नोटिस दे दी गई थी। लेकिन किसी ने भी अपना अवैध अतिक्रमण नहीं हटाया तो प्रशासन ने अपना कड़ा रुख अपनाते हुए मकानों पर बुलडोजर चलवा दिया। इस तरह अपना आशियाना टूटते देख लोगों के आंखों में आंसू आ गए।
बताया जा रहा है कि दशको से ग्राम सभा का जमीन विवाद चल रहा था, जिस पर कुछ लोगों का अवैध कब्जा था। अतिक्रमण हटाए जाने के दौरान कई बार विवाद की स्थिति भी बनी। लेकिन ठूठीबारी पुलिस ने मामले को संभाल लिया था।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






