राजसमंद। आम आदमी पार्टी राजस्थान ने संगठन विस्तार के तहत राजसमंद विधानसभा में ब्लाॅक अध्यक्ष की नियुक्ति की।
राष्ट्रीय पार्टी बनने के बाद आप पूरी ताकत के साथ आगामी विधानसभा चुनाव 2023 लडेगी।
आगामी विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर आम आदमी पार्टी राजस्थान पूरी तरह से एक्शन मोड में आ चुकी है। जिसके तहत कुछ समय पूर्व संगठनात्मक नियुक्तियां की गई है। इसी के तहत सभी 200 विधानसभा में ब्लाॅक अध्यक्ष की नियुक्तियां की गई है।
राष्ट्रीय संगठन मंत्री डाॅ. संदीप पाठक, राजस्थान चुनाव प्रभारी विनय मिश्रा, प्रदेशाध्यक्ष नवीन पालीवाल, राजसमंद में ब्लाॅक अध्यक्ष की सूची जारी की गई जिसके तहत राजसमंद विधानसभा में भी ब्लाॅक अध्यक्ष नियुक्त किये गये है।
राजसमंद विधानसभा में ब्लाॅक अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देशबंधु कीर पीपली आचार्य को प्रदेश संगठन द्वारा सौंपी गई है।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






