Breaking News

आवश्यकता है “बेखौफ खबर” हिन्दी वेब न्यूज़ चैनल को रिपोटर्स और विज्ञापन प्रतिनिधियों की इच्छुक व्यक्ति जुड़ने के लिए सम्पर्क करे –Email : [email protected] , [email protected] whatsapp : 9451304748 * निःशुल्क ज्वाइनिंग शुरू * १- आपको मिलेगा खबरों को तुरंत लाइव करने के लिए user id /password * २- आपकी बेस्ट रिपोर्ट पर मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ३- आपकी रिपोर्ट पर दर्शक हिट्स के अनुसार भी मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ४- आपकी रिपोर्ट पर होगा आपका फोटो और नाम *५- विज्ञापन पर मिलेगा 50 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि *जल्द ही आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर होंगी हमारी टीम की “स्पेशल रिपोर्ट”

Tuesday, October 20, 2026 11:59:42 PM

वीडियो देखें

पशुपालन और डेयरी विभाग, भारतीय पशु चिकित्सा परिषद के सहयोग से कल विश्व पशु चिकित्सा दिवस-2023 का आयोजन करेगा

पशुपालन और डेयरी विभाग, भारतीय पशु चिकित्सा परिषद के सहयोग से कल विश्व पशु चिकित्सा दिवस-2023 का आयोजन करेगा

इस वर्ष का विषय पशु चिकित्सा के क्षेत्र में विविधता, समानता और समावेश को बढ़ावा देना है

मुख्य गतिविधियों में देश में पशु चिकित्सा शिक्षा और सेवाओं के साथ मुख्यधारा के विषयों पर सम्मेलन, पैनल चर्चा और वन हैल्थ विषय में पशु चिकित्सकों की भूमिका शामिल है

कल (29 अप्रैल 2023) विश्व पशु चिकित्सा दिवस का आयोजन किया जाएगा। यह दिन हर साल अप्रैल के अंतिम शनिवार को पशु चिकित्सा व्यवसाय को सम्मान स्वरुप मनाया जाता है। इस साल इस दिवस का विषय पशु चिकित्सा क्षेत्र में विविधता, समानता और समावेश को बढ़ावा देना है।

पशुधन उत्पादन और प्रबंधन के माध्यम से वन्यजीव संरक्षण, पर्यावरण और जैव विविधता की सुरक्षा, जैव आतंकवाद के खतरे को रोककर देश की सुरक्षा, पशु और मानव स्वास्थ्य और कल्याण, खाद्य सुरक्षा, खाद्य गुणवत्त, इकोसिस्टम, दवाओं और फार्मास्यूटिकल्स विकास, जैव चिकित्सा अनुसंधान, ग्रामीण विकास, शिक्षकों, प्रशिक्षकों और नीति निर्माताओं के रूप में आर्थिक विकास में पशु चिकित्सकों की महत्वपूर्ण भूमिकाओं को पहचानने और उसका समारोह मनाने के लिए पशुपालन और डेयरी विभाग भारतीय पशु चिकित्सा परिषद के साथ मिलकर पशु चिकित्सा दिवस- 2023 का विश्व उत्सव मनाने जा रहा है। इसका आयोजन 29 अप्रैल, 2023 को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में किया जाएगा।

इस अवसर पर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने के लिए केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री श्री पुरुषोत्तम रूपाला, मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी राज्य मंत्री डॉ संजीव कुमार बालियान और मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी राज्य मंत्री श्री एल मुरुगन मौजूद रहेंगे।

इस विशाल कार्यक्रम में देश भर के पशु चिकित्सा व्यवसाय के हितधारकों को आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम की प्रमुख गतिविधियों में देश में पशु चिकित्सा शिक्षा और सेवाओं के साथ मुख्यधारा के विषयों पर सम्मेलन, पैनल चर्चा और वन हैल्थ विषय पर पशु चिकित्सकों की भूमिका शामिल है।

व्हाट्सएप पर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *