Breaking News

आवश्यकता है “बेखौफ खबर” हिन्दी वेब न्यूज़ चैनल को रिपोटर्स और विज्ञापन प्रतिनिधियों की इच्छुक व्यक्ति जुड़ने के लिए सम्पर्क करे –Email : [email protected] , [email protected] whatsapp : 9451304748 * निःशुल्क ज्वाइनिंग शुरू * १- आपको मिलेगा खबरों को तुरंत लाइव करने के लिए user id /password * २- आपकी बेस्ट रिपोर्ट पर मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ३- आपकी रिपोर्ट पर दर्शक हिट्स के अनुसार भी मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ४- आपकी रिपोर्ट पर होगा आपका फोटो और नाम *५- विज्ञापन पर मिलेगा 50 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि *जल्द ही आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर होंगी हमारी टीम की “स्पेशल रिपोर्ट”

Wednesday, October 21, 2026 11:36:59 AM

वीडियो देखें

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया उत्तराखंड के देहरादून में 14 जुलाई, 2023 को स्वास्थ्य चिंतन शिविर का उद्घाटन करेंगे

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया उत्तराखंड के देहरादून में 14 जुलाई, 2023 को स्वास्थ्य चिंतन शिविर का उद्घाटन करेंगे

स्वास्थ्य चिंतन शिविर में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री डॉ. भारती प्रवीण पवार और प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल तथा राज्यों एवं केंद्र-शासित प्रदेशों के स्वास्थ्य मंत्रियों के शामिल होने की उम्मीद है

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया 14 जुलाई, 2023 को देहरादून, उत्तराखंड में स्वास्थ्य चिंतन शिविर का उद्घाटन करेंगे। इस दो दिवसीय स्वास्थ्य चिंतन शिविर का आयोजन स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण परिषद के साथ मिलकर किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री डॉ. भारती प्रवीण पवार और प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल शामिल होंगे। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में विभिन्न राज्यों और केन्द्र-शासित प्रदेशों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ-साथ स्वास्थ्य मंत्रालय और राज्य सरकारों के वरिष्ठ अधिकारियों के शामिल होने की उम्मीद है।

इस दो दिवसीय कार्यक्रम की शुरुआत केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण परिषद के 14वें सम्मेलन की कार्रवाई रिपोर्ट की प्रस्तुति के साथ होगी। इसके बाद, वर्तमान समय में भारत में स्वास्थ्य सेवा के विभिन्न पहलुओं पर केंद्रित सत्रों का आयोजन किया जाएगा। इन सत्रों में आयुष्मान भारत के चार पहलुओं पर प्रकाश डाला जाएगा, जिसमें आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (पीएमजेएवाई), आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (एबीडीएम), स्वास्थ्य एवं कल्याण केंद्र और प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत स्वास्थ्य अवसंरचना मिशन (पीएम-एबीएचआईएम) शामिल हैं।

इसके विषयगत सत्रों में राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम, खसरा, रूबेला का उन्मूलन और देश में पीसीपीएनडीटी अधिनियम के कार्यान्वयन पर भी ध्यान केंद्रित किया जाएगा। इन सत्रों में सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रबंधन कैडर की भूमिका के साथ-साथ देश में चिकित्सा, नर्सिंग एवं संबद्ध स्वास्थ्य शिक्षा की स्थिति पर भी प्रकाश डाला जाएगा।

इसमें राष्ट्रीय अंग प्रत्यारोपण कार्यक्रम के साथ-साथ जिला रेजीडेंसी कार्यक्रम पर भी चर्चा की जाएगी। इसके अतिरिक्त, इन सत्रों में गैर-संचारी रोगों और सिकल सेल रोग की बढ़ती संख्या पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।

इस स्वास्थ्य चिंतन शिविर में हितधारकों के साथ संवाद सत्रों का आयोजन किया जाएगा, जिसका उद्देश्य देश में स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों का समाधान करना है और साथ ही एक स्वस्थ राष्ट्र का निर्माण करने के लिए अवसरों का लाभ प्राप्त करना है।

व्हाट्सएप पर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *